spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

काशीपुर : स्मैक के सौदागर का विरोध करना पड़ा भारी, तमंचा तानकर की युवक की पिटाई

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : स्मैक बेचने से मना करने पर नशे के सौदागर ने अल्लीखां निवासी एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर पर नशा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बता दें काशीपुर में नश का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जहां स्थानीय पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है वहीं नशा तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नशे के कारोबार में लगे हैं और नगर क्षेत्र के युवाओं को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रहे हैं।

मौ. अल्ली खां निवासी मोहसीन पुत्र इंतजार हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नशा तस्कर जुनेद पुत्र रईस उसकी दुकाने के सामने स्मैक बेच रहा था जब उसने जुनेद को अपनी दुकान के सामने स्मैक बेचने से मना किया तो जुनेद ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके बाद तमंचा लहराते हुए मोहसिन को को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मोहसिन की तहरीर के आधार पर नशा तस्कर जुनेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles