spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

बनभूलपुरा दंगे के मुख्य आरोपी का बेटा दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : बनभूलपुरा दंगे के मुख्य आरोपी के वांछित बेटे अब्दुल मोईद को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक कुल 84 उपद्रवियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

आपको बता दंें कि दिनांक 8.2.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में 3 अभियोग एफआईआर सं. 21/ 2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी नैनीताल हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

एसएसपीमीणा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 6 विशेष टीमें गठित की गयीं, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ.प्र., बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उक्त गठित टीमों में से 1 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल मोईद बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक का पुत्र है।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई अनीश अहमद, एसआई गौरव जोशी, हे.कां. हेमंत लुंठी तथा चंदन नेगी शामिल थे।

नोटः पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु डीआईजी कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 5 हजार रुपये तथा एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles