spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

मां-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, अब डीएम करेंगे उन्हें जिला बदर

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : अपने कैंसर पीड़ित मां-बाप के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बेदखल करने करने की साजिश रच रहे 2 बेटों को डीएम देहरादून सविन बंसल ने जिला बदर करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने डीएम सविन बंसल से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं जो उनके साथ मारपीट करते हैं तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। उनके बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। मां गीता कैंसर पीड़ित है। पुत्रों को समझाने पर भी वे झगड़ा करते हैं। अपने दोनों बेटों से परेशान होकर वे किराए के मकान में रह रहे हैं।

डीएम सविन बंसल ने कैंसर पीड़ित मां व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में दोनों को गुंडा घोषत करने का मुकदमा दर्ज कराते हुए दोनों बेटों को अपना पक्ष रखने के लिए 25 नवंबर का समय देते हुए नोटिस प्रेषित कर दिये हैं।

आपको बता दें कि डीएम बंसल के सम्मुख माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों तथा परिजनों से मारपीट करने, शांति भंग करने तथा भरण पोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर उनके द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए व्यथितों के पक्ष में निर्णय किए जा रहे हैं, जिनसे बुजुर्गों को राहत मिल रही है। साथ कई ऐसे निर्णय हुए जिनमें घर टूटने से बच गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles