spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी खुद उतरे मैदान में

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी को फुलसुंगी क्षेत्र से शिकायत मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली कर नो एंट्री की गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है। जिस पर एसएसपी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। वे स्वयं मौके पर गए तथा मौके पर पंतनगर व ट्रांजिट कैंप पुलिस को बुलाया गया व आस-पास मौजूद संदिग्धों से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles