spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

बारात निकालने को लेकर एसएसपी ने लगाये कड़े प्रतिबंध

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर दिनांक- 27.11.2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में एसपी क्राइम/यातायात जगदीश चंद्र द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में शहर के बैंकट हाल एवम डीजे स्वामियों के साथ सुव्यवस्थित यातायात हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में निम्न निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

– बारात समारोह में पहियों वाले बड़े-बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
– केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी।
– बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाये, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
– बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाये।
– शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
– स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10ः00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
– पुलिस अधिकारियों द्वारा अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, एसएसआई रोहिताश सहित शहर के बैंकट हाल व डीजे स्वामी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles