spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : एसएसपी की धर्मपत्नी विनीता कुंवर ने जानी पुलिसकर्मियों के परिवारों की परेशानी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विनीता कुंवर पत्नी दलीप सिंह कुंवर (एसएसपी उधम सिंह नगर), ऐश्वर्या कुमार पत्नी प्रमोद कुमार (निवर्तमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर), आरती सिंह पत्नी मिथलेश कुमार (निवर्तमान एसपी क्राइम उधम सिंह नगर) तथा निवर्तमान एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने आज कोतवाली काशीपुर के प्रांगण में आवासीय परिसर में निवास करने वाले अधिकारी / कर्मचारी गणों के आवासों का निरीक्षण कर आवास की साफ- सफाई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर परिवार की महिलाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु वरीयता क्रम में पुरुस्कृत किया गया तथा अन्य महिलाओं को सान्त्वना पुरुस्कार दिया गया एवं समस्त महिलाओं एवं बच्चों के साथ सूक्ष्म जलपान किया गया।

प्रथम पुरुस्कार रणवीरी देवी, अनुचर थाना काशीपुर 2- द्वितीय पुरुस्कार- धना देवी महिला आरक्षी पत्नी आरक्षी श्री शंकर टम्टा 3- तृतीय पुरुस्कार चन्द्रा पत्नी आरक्षी लक्ष्मण सिंह को दिया गया।

वहीं, रीता बिष्ट पत्नी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट
हर्षिता बुधानी पत्नी एसआई नवीन बुधानी
बीना पपोला पत्नी एसआई गणेश चन्द्र पाण्डेय
हेमा पौडवाल पत्नी आरक्षी गणेश पौडवाल
सुमन पत्नी दीपक गिरी
पिंकी पत्नी धीरेन्द्र सिंह
उमा भट्ट पत्नी सतीश भट्ट
आरती शर्मा पत्नी गुरु प्रसाद शर्मा
खष्टी पत्नी कमल सिंह
ज्योति पत्नी राजेन्द्र महर
अनीता पत्नी ज्ञान प्रकाश
नीलम कान्ता पत्नी महेश चन्द्र
पूनम पत्नी प्रेमप्रकाश
कविता पंत पत्नी मनमोहन पंत
दीपा पत्नी प्रहलाद सिंह
ममता पत्नी रमेश बंगयाल
पिंकी पत्नी संजय कुमार
मीरा पत्नी जगमल सिंह
हेमा नेगी पत्नी संदीप नेगी
हिमानी पत्नी दीपक
बबीता पत्नी सुरेश टम्टा
दीपा पत्नी नंद किशोर
किरन पत्नी प्रमोद जोशी
ममता पत्नी गिरधर
गीता पत्नी चंचल
महिला आरक्षी रिचा तिवारी को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये।

उधर, इससे पहले विनीता कुंवर ने पुलिस परिवार की महिलाओं से उनकी परेशानियों को सुना। जिसमें उन्होंने, पानी, सफाई, और बारिश मं छत टपकने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बेकरी, ब्यूटिशियिन आदि कोर्स करवाने की भी बात कही।

इस अवसर पर कोतवाल मनोज रतूड़ी उनकी धर्मपत्नी नर्मदा रतूड़ी, एसआई नवीन बुधानी, रविन्द्र बिष्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles