spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

दंगाईयों को सबक सिखाने में जुटे हैं एसएसपी नैनीताल, 2 और दंगाई गिरफ्तार अब तक 96 पहुंचे जेल

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार जारी है। हिंसा में शामिल 96 उपद्रवियों को अब तक जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

आपको बता दें कि दिनांक 8.2.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में 03 मुकदमें दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी नैनीताल हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 2 उपद्रवियों 1. आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा तथा 2. समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी मौहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली, इन्द्रा नगर, बनभूलपुरा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles