हल्द्वानी (महानाद) : आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली परिसर के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी/ विवेचक/ शाखा अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। बैठक में अपराधों की समीक्षा, लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, तकनीकी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध, अवैध हथियार, अज्ञात शव की शिनाख्त, लंबित विवेचनाओं आदि विषयों पर गहन चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
– मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
– माल निस्तारण की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्र लम्बित मालों/ लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करें, अभियोग पंजीकरण, विवेचना में गुणवत्ता जैसे मुख्य बिंदुओं में सकारात्मक परिणाम दें।

– आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराध अनावरण में तेजी लाएं।
– पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही किये जाने के कड़े निर्देश दिए गए।
– आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं में फटकार लगाते हुए विवेचना में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
– सभी पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को सभी थाना प्रभारी एवं विवेचकों को एनडीपीएस के मामलों में प्रत्येक आईओ की रिपोर्ट का रिव्यू कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु कहा गया।
– नशे की तस्करी में करने वालों के विरुद्ध जो लगातार नशे की तस्करी में लिप्त है, उनके विरुद्ध गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करें लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी/ विवेचको के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

– महिलाओं की सुरक्षा, साईबर फ्रॉड, यातायात की जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूल/कॉलेजों में जा कर जागरूकता अभियान चलाया जाये।
– एनडीपीएस मामलों में तेजी लाएं एवं विवेचना को सुदृढ़ किये जाये।
– ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग पर अभियान चलाकर कार्यवाही एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ प्रभावी की जाय।
– महिला अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये।
– ऑपरेशन रोमियो अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं, सार्वजनिक स्थानों में नशा, हुड़दंग मचाने अराजक तत्वों में भय का वातावरण पैदा कर अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जाये। बिना सत्यापन एवं फर्जी आइडेंटिटी के साथ रहे लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
– साइबर फ्रॉड मामलों में शीघ्र कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की जाये।
– अवैध हथियार रखने व तस्करी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाये।
– वाहन चोरी, नकबजनी जैसे मामलों में शीघ्र वर्कआउट कर कार्यवाही की जाये। सम्मन, वारंट, एनबीडब्लू की शत प्रतिशत तामीली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
अंत में एसएसपी मीणा ने कहा कि अपराध मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण ही पुलिस का उद्देश्य है। सभी अधिकारी जनहित में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
गोष्ठी में डॉ. जगदीश चन्द्रा (एसपी क्राइम/यातायात), नितिन लोहनी (सीओ सिटी हल्द्वानी), सुमित पांडे (सीओ रामनगर), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), जितेंद्र उप्रेती (निरीक्षक एलआईयू), राजकुमार बिष्ट (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार), समस्त थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। ।



