spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर में आयोजित हुआ ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में राशन डीलरों को मानदेय समेत अन्य मांगें की गईं। साथ ही समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसॉर्ट में संगठन के बैनर तले प्रदेश के राशन डीलरों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने राशन डीलरों को मानदेय देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 2022 को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पीएचएच और अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न फ्री देने की घोषणा की है। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं का लाभांश लंबित पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज तक यह लाभांश विक्रेताओ को राशन का चालान लगाते समय नगद प्राप्त हो जाता था। उन्होंने लाभांश की धनराशि विक्रेताओं को प्रतिमाह भुगतान करने की मांग की।

सम्मेलन में विक्रेताओं को बायोमेट्रिक राशन वितरण के लिए उच्च गुणवत्ता के लैपटॉप देने, नेट पैक रिचार्ज की धनराशि दिलाने समेत अन्य मांगें भी उठाई गईं। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो कार्य बहिष्कार कर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।

सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बांगा, संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, नरेंद्र शर्मा, माजिद अली, विनोद सारस्वत, अजय कालड़ा, देवेंद्र चौहान, मदन खन्ना आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles