सुहानी अग्रवाल
देहरादून/काशीपुर (महानाद) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चाे और विभाग मे 42 कार्यकर्ताओं को दायित्व दिये गए हैं।
काशीपुर जिले से पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं गंधार अग्रवाल को पदेश सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
दीप्ति रावत, कुंदन परिहार एवं तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है।
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है।
पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट –




