spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

जसपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, तिरंगा यात्रा कल

पराग अग्रवाल
Tiranga Yatra जसपुर (महानाद) : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाने का आवहान किया।

आज मंगलवार को अफजलगढ़ रोड स्थित एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में जसपुर प्रथम बार आगमन पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपाइयों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 13-15 अगस्त तक ”हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्र के लिए गौरव की बात है और देश के तिरंगे एवं शहीदों की गरिमा में कोई कमी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए उन शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए 14 अगस्त को ”हर घर तिरंगा’’ फहराकर मौन धारण कर उन्हें शत -शत नमन करें। उन्होंने कहा कि आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली देश बना है। विकसित होने के साथ-साथ बुलंदियों के पायदान पर खड़ा हुआ है। जिसका गुणगान आज विदेशी भी कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर तिरंगा फहराने का आवहान किया है।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व सांसद बलराज पासी व पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर अपनी अपनी बाइकों पर तिरंगे लगाकर बाइक रैली निकाली।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, मनोज पाल, सरवन सिद्धू, शीतल जोशी, खड़क सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, चौ. रणवीर सिंह, मनोज कुमार, बलराम तोमर, तरुण गहलौत, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, विकास अग्रवाल, अनिल नागर, प्रदीप गोयल, अभिषेक चौहान, विकल चौहान, चेतन बंसल, अशोक प्रजापति, डॉ. शिव किशोर, चौ. ब्रजवीर सिंह, अंकुर सक्सेना, आनंद वाल्मीकि, उमा विश्नोई, वीना नागर, रेखा गुप्ता, मोहिनी शर्मा, लक्ष्मी देवी, ममता शर्मा, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।

वहीं, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि कल दिनांक 10 अगस्त बुधवार को 4ः30 बजे सुभाष चौक पर तिरंगे झंडा के नीचे एक विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डॉ. सिंघल ने सभी से समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा झंडा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles