spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

सुहागरात के दिन ही पति ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, 4 दिन बाद आई होश में

इटावा (महानाद) : इटावा में एक युवक द्वारा अपनी सुहागरात वाले दिन ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप करने का घृणित मामला सामन आया है। नवविवाहित को घटना के 4 दिन बाद होश आया तब जाकर उसने अपने परिवारवालों को अपने साथ हुई घटना के बारे मंे अवगत कराया जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति व उसके दोस्तों की तलाश शुरु कर दी है।

जिला अस्पताल में भर्ती इटावा के एक गांव की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह 29 नवंबर 2021 को विदा होकर अपनी ससुराल आई थी। ससुराल आने के बाद उसके पति ने उसे थकान दूर करने के लिए कोई गोली खिला दी। युवती ने देखा कि उसके पति ने भी गोली खाई थी। रात के 12 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि कोई युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। उसका पति भी उसी कमरे में ौजूद था, जव वह चिल्लाई तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी।

युवती ने बताया कि उसके पति ने उसके नए कपड़े और गहने उतार कर एक फटी मैक्सी पहना रखी थी। इसके बाद उसे घर से भगाया जाने लगा। वो लोग कौन थे, मैं नहीं जानती। ससुरालवाले मुझसे कहने लगे कि तुम्हारे 4-5 महीने का बच्चा था। तुमने अबॉर्शन कराया है।

वहीं युवती की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज कैसे हो रहा है? मेरी बेटी की तबीयत कैसी है? कोई देखने तक नहीं आया। युवती की मां ने बताया कि ससुरालवालों ने फोन कर बताया था कि तुम्हारी बेटी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। उसकी हालत बिगड़ने पर बुधवार देर शाम को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पीड़ित युवती के पिता ने चौबिया थाने में दूल्हे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

वहीं जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कजरी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवती की हालत में सुधार है। गैंगरेप की बात जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी। पीड़िता का अल्ट्रासाउंड करवाकर जांच की जायेगी कि उसने हाल ही में अबॉर्शन करवाया है या नहीं।

उधर, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles