spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

स्पर्श गंगा दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने किया ढेला नदी पर श्रमदान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा इकाई के तत्वावधान में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में स्पर्श गंगा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में एनएसएस स्वयंसेवक शेखर सैनी, प्रवक्ता मुकेश कुमार मिश्रा सहित वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार समय समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गंगा सफाई पर विशेष ध्यान देती है। यह गंगा मात्र सरकार की ही नहीं अपितु समाज की भी गंगा है। इसकी शुद्धता और गुणवत्ता को बनाए रखना भी समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उन्होंने ठोस अपशिष्ट पदार्थों व वाहित मल मूत्र के साथ जानवरों के मृत शरीरों को सीधे गंगा में न बहाने का लोगों से आवाहन किया।

उधर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकालकर ढेला नदी पर शिविर लगाकर सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने गंगा की रखो साफ़ सफाई का नारा देकर किया। संचालन एमके विश्नोई ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, मेजर मुनीशकांत शर्मा, रनधीर सिंह, मनोज शर्मा, मनोज विश्नोई, कौशलेश गुप्ता, पंकज कुमार तिवारी, अनिल सिंह, रामचंद्र सिंह, नीलम सूंठा, कल्पना नौडियाल, रंजना चौहान, बीना शर्मा सहित शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles