spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

दुस्साहस : सीडीपीओ का पीछा कर कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

आकाश गुप्ता
काशीपुर/जसपुर (महानाद) : बाल विकास परियाजना प्रभारी (सीडीपीओ) के पद पर कार्यरत एक महिला ने एक युवक पर उसका पीछा कर छेड़छाड़, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बैंक कालोनी, काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जसपुर में बाल विकास परियोजना में प्रभारी के पद पर कार्यरत है। जसपुर निवासी शाने आलम बीते कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि बीती 27 सितंबर को 6 बजे जब वह अपने सहकर्मी के साथ सरकारी अस्पताल के पास आकर रुकी और आटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी शाने आलम बाइक पर आया और उसके साथ छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाने आलम को हिरासत में ले लिया। महिला ने आरोपी से जान व माल का खतरा बताया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी शाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles