spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

युवाओं के कन्धों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी भाजपा सरकार : प्रकाश रावत

रानीखेत (महानाद): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद सरकार ने 2022 भाजपा का मैनिफेस्टो को धरातल में उतारने के लिए भरसक प्रयास किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्यों का खुद स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रकाश रावत ने बताया कि एक वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक ब्लॉक एवम जनपद स्तर तक जाने वाले धामी पहले मुख्यमंत्री हैं। प्रत्येक विकास कार्य का मुख्यमंत्री स्वयं निरीक्षण कर रहे है। विगत दिनों प्रदेश में युवाओं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के लिए सबसे अधिक काम किए हैं। जब से सरकार बनी है सभी प्रकार की अनियमितताओं की तुरंत जांच की गई है। आगे गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़ाई से प्रयास किए गए हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर युवाओं का उपयोग अपनी गंदी राजनीति के लिए कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इनके दुस्वपनों को पूरा नहीं होने देगी।

रावत ने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार पर सख्ती से कार्य कर रही है। अनेक भ्रष्टाचारी जेल में बंद हंै। पहली बार यूकेएसएसएससी के चेयरमैन अनियमितताओं के आरोप में जेल में हैं। युवाओं को भाजपा सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। कोई भी दोषी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्यवाही की जाएगी चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो।

रावत ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। उनको सीबीआई पर पहले कभी भरोसा नहीं था। यह दल पहले कहते थे सीबीआई भाजपा का पिछलग्गू है लेकिन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए और भर्तियों को रोकने के लिए उत्तराखंड में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और दिल्ली में इनका आलाकमान सीबीआई पर विश्वास नहीं करती है।

रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा है वह कर रही है। जिस दिन से धामी सरकार बनी है हम उस दिन से ही युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्प हैं। समूह ग की परीक्षा भी लोकसेवा आयोग से कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। हमने 2300 पद पुलिस में, 750 पद अवर अभियंता, 150 पद सहायक अभियंता, 1471 एलटी, 900 अतिथि शिक्षक तथा 371 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की है। 2024 तक 30 से 35 हजार सभी रिक्त पदों पर धामी सरकार रोजगार देगी। सीबीआई और युवाओं के नाम पर आंदोलन करने वाले के मंसूबे भाजपा पूरा नहीं होने देगी।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रतियोगिता परीक्षा अध्यादेश 2023 लागू होने के बाद कोई भी परीक्षाओं में अनियमितता करने की सोच नहीं सकता है। आंदोलन में घुसे अराजक तत्वों की जांच की जा रही है। युवाओं की आड़ में सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रचा गया है। इसका पर्दाफाश होगा। भाजपा युवाओं के साथ है। उन्हें रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। पारदर्शिता के साथ प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। धामी सरकार ने अपने 1 वर्ष से कम कार्यकाल में 7,000 लोगों को रोजगार दिया है

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles