रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में डेढ़ साल से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी शातिर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया शातिर करोड़ों की ठगी का आरोपी है।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की सायं, सर्विलांस टीम और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 5 हजार रुपये के ईनामी वांछित जीवनचंद पांडे पुत्र कौस्तुभानंद पांडे निवासी मकान नंबर 72, छड़ायल नया बाद, बद्री विशाल कॉलोनी, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया है।।
जीवन चंद्र पांडे पर अपनी पार्टनर शुचि भारद्वाज के साथ मिलकर अल्मोड़ा अर्बन को-ऑप. बैंक लि. रुद्रपुर से फर्जी रजिस्ट्री बंधक रख कर 3.5 करोड़ रुपये लेकर फरार हो जाने का आरोप है। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, एएसआई नवीन जोशी, कां. महेंद्र कुमार व एसओजी कां. भूपेंद्र शामिल थे।
#rudrapur_news #rudrapur_city



