spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

रामनगर ब्रेकिंग : मुरादाबाद में गन्ने के खेत से बरामद हुई चोरपानी से गायब हुए व्यापारी की लाश

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): चोरपानी से गायब हुए व्यापारी की लाश मुरादाबाद जिले में गन्ने के एक खेत से बरामद हुई है। व्यापारी 2 तारीख से लापता था।

बता दें कि नन्दा लाइन, रामनगर निवासी जुबेर सिद्दिकी व नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सुहैल सिद्दिकी पुत्र नासिर सिद्दिकी निवासी नन्दा लाईन, रामनगर जो कि रात्रि में अपनी चोरपानी की दुकान से घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। रात्रि 9.00 प्लेटिना बाइक द्वारा चोरपानी से घर के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुचें।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता सुहैल की तलाश शुरु कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर मुरादाबाद क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सुहैल का शव बरामद होगया है। पुलिस शव को लेने मुरादाबाद रवाना हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles