विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : साड़ी की फॉल लेने बाजार गई सुभाष नगर निवासी एक 33 वर्ष की युवती फिर वापिस घर नहीं लौटी, युवती के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
सुभाष नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 33 साल की पत्नी आज दिनांक 02.08.2025 की सुबह के लगभग 11ः45 बजे घर से साड़ी की फॉल लेने के लिये बाजार के लिये निकली थी। जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है। उसने उसे व उसके परिवारवालों ने समस्त रिश्तेदारी व आस पड़ोस में तलाश किया परन्तु कुछ पता नहीं चला। उसकी पत्नी का मोबाइल बन्द जा रहा है।
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने की 2 जोड़ी झुमकी, ढाई तौले की सोने की चैन, 3 मंगलसूत्र सोने के तथा 60,000 रुपये नकद ले गयी है।
हुलिया- नाम चंचल शर्मा, आयु 33 वर्ष, रंग गोरा, लम्बाई 5 फुट 3 इंच, पहनावा-नीले रंग का सूट, पैरों में चप्पले पहने हुये हैं तथा हाथ में सफेद रंग का बैग है। उसने पुलिस से अपनी पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच टांडा चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी के सुपुर्द की है।



