spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

तीन बच्चों की मां चला रही थी दो युवकों से चक्कर, दोनों ने मिलकर लगा दिया ठिकाने

वडोदरा (महानाद) : दो प्रेमियों ने मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश को पुल से नीचे फेंक दिया। प्रेमिका शादीशुदा थी तीन बच्चो की मां थी और अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया मिनी नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की हत्या गला घोंटने से हुई थी। जिसके बाद वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच और छानी पुलिस ने मिलकर इस केस पर काम किया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की शिनाख्त करना था। जिसके लिए पुलिस ने मृतक महिला की तस्वीर कई बस्तियों में जाकर दिखाई। जिसके बाद पता चला कि उक्त महिला रनौली बस स्टैंड के पास रहती है। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसका घर खाली पड़ा था।

घर की छानबीन करने पर पुलिस को महिला के आईडी प्रूफ सहित कई जानकारियां मिली। महिला का नाम चमेली था। उसके साथ एक लड़का अजय भी रहता था जो पिछले चार दिन से गायब था। दोनों दिसंबर से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। जब पुलिस ने अजय की जानकारी की तो पता चला कि अजय उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी जिस कारण वह चमेली को छोड़कर अपने गांव चला गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।

वहीं पुलिस को पता चला कि कुछ दिन बाद चमेली के संबंध अपने प्रेमी अजय यादव के दोस्त उदय शुक्ला से बन गये। उदय पहले से शादीशुदा था लेकिन चमेली उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। जिस पर उदय काफी परेशान हो गया और चमेली से पीछा छुड़ाने की सोचने लगा।

पूछताछ के दौरान उदय ने बताया कि उसने चमेली के बारे में अपने दोस्त अजय से बात की। जिस पर दोनों ने चमेली को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। चमेली कीहत्या के लिए उन्होंने वेलेंटाइन डे का दिन चुना। उस दिन उदय शुक्ला चमेली को अपनी बाइक पर बैठाकर पदमला गांव की मिनी नदी पर गया। वहां अजय पहले ही उसका इंताजर कर रहा था। दोनों ने मिलकर चमेली का गला घोंट दिया और उसकेशव को पुल से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने उदय व अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles