spot_img
spot_img
Sunday, March 1, 2026
spot_img

दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने पति पर दूसरा निकाह करने के बाद उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है।

पाकीजा कॉलोनी निवासी सीमा पुत्री रहीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग 16 साल पूर्व उसका निकाह लाइन नं. 14, हल्द्वानी 14 निवासी शफीक अहमद पुत्र रईस अहमद के साथ हुआ था। जिससे उसके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही वह उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता था। जिसकी उसने कई बार हल्द्वानी पुलिस से शिकायत भी की है। कुछ साल बाद ही उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विगत 22 जनवरी को उसके पति शफीक अहमद व उसकी दूसरी पत्नी कहकशां ने उसे मारपीट कर तथा उसके पति ने उसे तीन बार तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई।

महिला कीतहरीर के आधार पर पुलिस ने सीमा के पति शफीक और उसकी दूसरी बीवी कहकशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles