spot_img
spot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_img

श्रीलंका : देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री बने कार्यवाहक राष्ट्रपति, लगा आपातकाल

श्रीलंका (महानाद) : श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बाद अब प्रधानमंत्री के घर में भी डेरा डाल दिया है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश को आर्थिक बदहाली की हालत में छोड़कर देश छोड़कर भाग गये हैं। जिसके बाद देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव भाग जाने के श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा आबेवार्देना ने रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद राजधानी कोलंबो में जनता का हंगामा और बढ़ गया है। जनता के आक्रोश को देखते हुए कोलंबो में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

श्रीलंका में आम जनता और पुलिस/आर्मी कई जगह आमने-सामने हैं। जनता हर रोज आर्थिक तंगी का सामना कर रही है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई जगहों पर सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है।

वहीं, श्रीलंका के इमिग्रेशन अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को देश छोड़कर जाने से रोक दिया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे गुपचुप तरीके से देश छोड़कर भाग चुके हैं। आज उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना था। अधिकारियों के मुताबिक एंटोनोव-32 विमान में सवार चार यात्रियों में 73 वर्षीय राजपक्षे, उनकी पत्नी तथा एक बॉडीगार्ड शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles