spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

रुद्रपुर : होटल वाले ने चला रखा था देह व्यापार का धंधा, मजदूरों की रहती थी भारी भीड़, फिर…

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): एएचटीयू उधमसिंहनगर ने अनैतिक कार्यों में संलिप्त एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की रही है। दिनांक 9 मई 2022 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एनकेएन होटल/मसाज सेंटर के मालिक द्वारा होटल में गरीब और सीधी सादी युवतियों को बुलाकर होटल में काफी समय से अनैतिक धंधा कराया जा रहा है और युवतियों की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेज कर युवतियों के दाम लगाए जा रहे हैं। जहां पर आए दिन सिडकुल में कार्य करने वाले मजदूरों व युवाओं की भीड़ लगी रहती है, जिससे शहर का माहौल काफी खराब हो रहा है। बताया गया कि होटल मालिक द्वारा एक युवती जो बाहरी राज्य की रहने वाली है, को अपने होटल में रखा है, जो दिन रात होटल में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कार्य कर रही है।

सूचना पर निरीक्षक बसन्ती आर्य द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ उक्त होटल में छापामारी की गई तो होटल में होटल मालिक और युवती को अनैतिक कार्य करते मौके पर पकड़ा गया। जिनके मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से कई मोबाइल नंबरों पर कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाये जाने पाए गए। पकड़ी गई युवती द्वारा अपने मोबाईल से वॉट्सएप से अपनी स्वयं की, और अन्य कई युवतियों की फोटो को कई ग्राहकों को भेजकर पैसों की मांग करना पाया गया।

पूछताछ पर युवती ने बताया कि वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली है और यहां काफी समय से होटल मालिक के साथ मिलकर अधिक पैसा कमाने के लालच में यह अनैतिक कार्य करती है। अनैतिक कार्य का आधा-आधा हिस्सा दोनो बांट लेते है और लोगोे को शक ना हो इसलिए होटल के ढाबे में काम करने का बहाना बनाकर दिन रात होटल में रहकर अनैतिक कार्य करती हैं। मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर होटल मालिक व युवती के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत थाना ट्रांजिट कैंप में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. नितई सरकार (46 वर्ष) पुत्र सुधीर सरकार निवासी कौशल गंज, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश। हाल निवासी एनकेए होटल एंड मसाज सेंटर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर।
2. लक्ष्मी दास उर्फ काजल (28 वर्ष) पुत्री पवित्र दास निवासी पूर्वा पानीखाया, जनका खजूरी, पुरवा मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल। हाल निवासी एनकेए होटल एंड मसाज सेंटर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles