spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

सिपाही ने समलैंगिक सबंध बनाकर एसएचओ को किया ब्लैकमेल दोनों हुए सस्पेंड

नागौर (महानाद) : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल द्वारा एसएचओ के साथ समलैंगिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल ने पहले एसएचओ से 2.5 लाख रुपये वसूले फिर उसने न्यूड वीडियो चैट लीक करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए और लग्जरी कार तक की डिमांड कर डाली।जिसके बाद एसएचओ ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया तथा आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि नागौर स्थित एक थाने के एसएचओ और डेगाना थाने में पोस्टेड कांस्टेबल प्रदीप बाज्या (32 साल) की लगभग 8 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उस दौरान प्रदीप की तैनाती बड़ी खाटू थाने में थी। दोनों अलग-अलग सोशल मीडिया ऐप से कॉन्टैक्ट में थे। दोनों के बीच अश्लील चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी बने। इसके बाद दोनों के बीच रोजाना फोन सेक्स से लेकर न्यूड कॉलिंग तक होने लगी। इधर, एसएचओ को पता नहीं था कि कांस्टेबल प्रदीप उसकी यह सारी हरकतें रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद प्रदीप एसएचओ को ब्लैकमेल करने लगा।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध पिछले 8 महीने से चल रहे थे। कांस्टेबल के मोबाइल में दोनों की हरकतों के वीडियो सेव थे। कुछ महीने पहले से वह एसएचओ को ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान एसएचओ प्रदीप को ढाई लाख रुपए दे चुका था। अब वह 5 लाख रुपए और लग्जरी कार की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर एसएचओ ने सोमवार को एसपी राममूर्ति जोशी से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।

जांच के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जिस पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। कांस्टेबल को गिरफ्तार कर मामले की जांच सीओ नागौर विनोद कुमार सीपा को सौंपी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles