spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी के माल सहित चोर गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 4.7.2024 को नदीम अंसारी पुत्र स्व. खलील अंसारी निवासी निकट बड़ी मस्जिद, खताड़ी, रामनगर द्वारा न्यू फ्रेन्डस कालोनी, तेलीपुरा रोड, रामगनर में स्थित अपने नए घर मे किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर लेपटॉप, स्पीकर तथा वाई फाई चोरी करने के सम्बन्ध मे कोतवाली रामनगर में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर कोतवाली में धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, सीओ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी कोतवाली मौ. यूनुस के नेतृत्व में घटना के 24 घण्टे से पहले खुलासा करते हुए सुरजीत सिंह पुत्र सूरज पाल निवासी शिव कालोनी, तेलीपुरा रोड, रामनगर को तेलीपुरा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास स्थित पुलिया से चोरी किए गए लेपटॉप, स्पीकर तथा वाई फाई के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे माल बरामदगी की धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम दृमें एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल, एसआई भुवन चन्द्र जोशी, हे.कां. तालिब हुसैन तथा कां. विपिन शर्मा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles