spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : बाजार में काम नहीं और विद्युत विभाग चला रहा वसूली अभियान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जहां एक और बाजार में व्यापार की हालत बेहद खराब है, वहीं विद्युत विभाग इस समय बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चला रहा है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

आपको बता दें कि आज कल विद्युत विभाग ने शहर में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। विभाग के कर्मचारी घर-घर, दुकान-दुकान जाकर उपभोक्ता पर बिजली बिल जमा करने का दबाव बना रहे हैं और जमा न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं।

विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी जितेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, अनिकेत कुमार आदि प्रतिदिन विद्युत बिल की वसूली अभियान में लगे हुए हैं। जहां बाजार में बिल्कुल काम नहीं है वहीं ये कर्मचारी बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग के आलाधिकारियों से अपील की है कि उक्त वसूली अभियान को आगामी 2 माह तक के लिए स्थगित कर दें और जिस समय बाजार में व्यापार अपनी सामान्य गति से चल रहा हो उस समय ही बिल की वसूली के लिए अभियान चलायें।

वहीं, कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बिल जमा करने वाले पोर्टल में किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा होनी चाहिए ताकि वह अपनी सुविधानुसार बिल में पैसे जमा कर सके। इससे उससे तहां उसे बिजली का बिल जमा करने में आसानी होगी वहीं विभाग का भी उपभोक्ता पर बकाया धनराशि बढ़ती नहीं रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles