spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

 उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुलिसकर्मियों को किया जायेगा सम्मानित

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : गणतंत्र दिवस पर 26 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक दिये जायेंगे।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर 26 पुलिस कर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, गजपाल सिंह रावत, प्लाटून कमाण्डर मुख्यमंत्री सुरक्षा, धनीलाल, अपर गुल्मनायक, 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार को दिया जायेगा

उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह अजय कुमार रावत, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून, श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रुद्रप्रयाग, गोविन्द सिंह मेहता, उप निरीक्षक (एम), जनपद नैनीताल, अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल को दिया जायेगा।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह बृज मोहन पन्त, निरीक्षक पीटीसी नरेन्द्रनगर, देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक, जनपद चमोली, सुभाष चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) देहरादून, राकेश बिष्ट, दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, बृज मोहन, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूसंचार मुख्यालय, सतीश चन्द्र कापड़ी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा, गब्बर सिंह, अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी, सलमान अली, उप निरीक्षक (एम) एफएसएल उत्तराखण्ड, बिन्देश्वर प्रसाद, अपर उप निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी, शिव चरण, अपर गुल्मनायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून, हेमन्त सिंह, अपर गुल्मनायक आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल, त्रिलोक सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद चम्पावत, धन सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद बागेश्वर, संजय कुमार तिलाड़ा, मुख्य आरक्षी जनपद नैनीताल, अनिल कुमार मर्ताेलिया, मुख्य आरक्षी जनपद पिथौरागढ, प्रदीप कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी सीआईडी खण्ड देहरादून, वाणी बिलास, मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर, देहरादून, सपना नेगी, आरक्षी जीआरपी उत्तराखण्ड व अरविन्द गिरी, लान्सनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी को दिये जायेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles