spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

काशीपुर : परचूनी की दुकान के गल्ले से चोरों ने उड़ाये 50,000

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अज्ञात चोर एक परचूनी की दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये की नगदी चुरा कर फरार हो गए। उस समय दुकानदार अपनी दूसरी दुकान पर गया हुआ था।

विजय नगर, नई बस्ती निवासी अमर सिंह रावत पुत्र वचन सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी विजय नगर, नई बस्ती में कविता मॉडल स्कूल के सामने परचून की दुकान है। विगत 19 जुलाई को दोपहर करीब 1ः12 बजे वह अपनी दुकान से दूसरी दुकान पर गया था। इस बीच उसकी दुकान के गल्ले रखे करीब 50 हजार रुपये किसी ने चुरा लिए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles