spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

धमकी : एक करोड़ देकर लेले तलाक, वरना झूठे मुकदमे में भिजवा दूंगी जेल

रुद्रपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उससे एक करोड़ रुपये देकर तलाक देने और तलाक न देने पर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जैन कालोनी, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दिनांक 29-01-2014 को गदरपुर क्षेत्र निवाासी एक युवती के साथ सिख रीति-रिवाज के अनुसार बगैर किसी दान दहेज के हुआ था। उसकी पत्नी एक स्कूल में अध्यापिका है और कक्षा ग्यारह व बारह के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाती है। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब बच्चे पैदा नहीं हुए तो उसने जांच कराई जिसमें पता चला कि उसके वीर्य के अन्दर शुक्राणु की कमी हो गयी, जिस कारण उसकी पत्नी गर्भधारण नहीं कर पा रही है।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद से उसकी पत्नी आये दिन उसके साथ गाली-गलौच करती है और मारपीट पर उतारू हो जाती है और कहती है कि मैं तेरे साथ नहीं रहूंगी, तू शारीरिक रूप से बच्चा पैदा करने में सक्षम नही है, तू मुझे एक करोड़ रुपये देकर तलाक ले ले, नहीं तो तेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दूंगी। इस बात उसकी पत्नी के मां, बाप, भाई, चाचा व चाचाओं के बच्चे भी साथ देते है, जिस कारण डर के मारे उसके मां-बाप उससे अलग रहने लगे।

पीड़ित ने बताया कि दिनांक 27-01-2025 की सायं लगभग 6 बजे उसकी पत्नी उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगी और कहने लगी कि तत्काल ही एक करोड़ रूपये का इंतजाम एक-दो दिन में करके दो और मुझसे तलाक ले लो मैं तुम्हारे साथ नही रह सकती, तू शारीरिक रूप से बच्चा पैदा करने में सक्षम नही है, जिसपर उसने विरोध जताया तो उसकी पत्नी ने अपने परिवारवालों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। वहीं उसकी पत्नी के भाई सन्नी ने उसके ताऊ के लड़के को फोन कर कहा कि आज हम तेरे चाचा के लड़के का खेल खत्म कर देंगे। हिम्मत है तो उसे बचाने का प्रयास कर लो। आज जो बीच में आयेगा वो मारा जायेगा।

इसके बाद उसकी पत्नी के पिता, चाचा, भाई, माता, चाचा का लड़का, चाचा की लड़की उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे और अल्मारी में से जबरन पैसे व सोना-चांदी के जेवरात निकालने के लिये कहने लगे, इसी बीच उसके घर के बगल में रहने वाले ताऊ व उनके बच्चे मौके पर आ गये और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इसी बीच उसकी पत्नी के भाई ने उसके ताऊ पर एक रोडनुमा चीज से हमला किया, जिस कारण वे वहीं पर गिर गये। इसी बीच बाकी परिवार के लोग उसके व उसके चचेरे भाईयों के साथ हाथापाई करने में लगे हुए थे। इसी बीच चीख-पुकार होने के कारण उक्त सभी लोग वहां से भाग गये और घर में पड़े लगभग 50-60 तोले सोने के जेवरात भी साथ ले गये।

इसके बाद वे अपने ताऊ को लेकर अस्पताल पहुंचे जहाां डॉक्टरों ने उसके ताऊ को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिालाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कोतवाल मनोज रतूड़ी कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles