spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

पर्यटकों से मारपीट करने वाले तीन राफ्टिंग गाइड गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

ऋषिकेश (महानाद) : पर्यटकों के साथ मारपीट करने वाले तीन राफ्टिंग गाइडों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2024 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें राफ्टिंग गाइड व हैल्पर द्वारा ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की जा रही थी। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती को उक्त प्रकरण में कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की गहनता से जांच करने के उपरांत घटना से संबंधित वीडियो 29 मई 2024 का होना पाया गया। घटना में आशीष जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम व्योंता, रुद्रप्रयाग हाल पता ऋषि गंगा एडवेंचर, राम झूला, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (हैल्पर), कमलेश राजभर पुत्र रामदयाल निवासी चंद्रबेश्वर नगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश, देहरादून (गाइड) तथा गंगा त्यागी पुत्र सोमपाल त्यागी निवासी कैलाश गेट, शीशमझाड़ी, मुनि की रेती (गाइड) का नाम प्रकाश में आया।

उक्त राफ्टिंग गाइड व हैल्पर वर्तमान में ऋषि गंगा एडवेंचर तथा पैडलर हिमालय मुनि की रेती में काम करते हैं। वीडियो की सत्यता जानने के लिए उक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु बुलाया गया। उक्त व्यक्तियों आशीष व कमलेश ने पूछताछ करने पर बताया कि राफ्ट को राफ्टिंग पॉइंट पर ले जाते समय राफ्ट लगने के कारण अन्य कंपनी के क्लाइंट से विवाद हो गया था जिस कारण मारपीट की घटना घटित हुई। उक्त व्यक्तियों की घटना में पुष्टि होने के कारण आज तपोवन रोड मुनि की रेती से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि प्रकाश में आई एडवेंचर कंपनी ऋषि गंगा तथा पेडलर हिमालय के संबंध में लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है तथा उक्त कंपनी के गाइडों कमलेश राजभर तथा गंगा त्यागी के विरुद्ध भी लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। घटना में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं जानकारी की जा रही है, जिसकी जांच जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles