spot_img
spot_img
Friday, November 6, 2026
spot_img

गांव से भगाने के लिए घर में घुसकर महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट, फायरिंग

जसपुर (महानाद) : एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर उन्हें व उनके परिवार को गांव से भगाने के लिए उनके साथ घर में घुसकर मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम कल्याणपुर, जसपुर निवासी आशा देवी पत्नी रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही भीम सिंह उर्फ भीमा, हरिचन्द्र उर्फ हरिया पुत्रगण गेन्दा सिंह, नवदीप सिंह उर्फ नबी, कुलदीप सिंह उर्फ काका पुत्र रमेश सिंह जो कि काफी दबंग किस्म के लोग हैं तथा उनसे पूर्व से रंजिश रखते हैं।

आशा देवी ने बताया कि दिनांक 1.11.2026 की रात्रि के लगभग 9.00 बजे उनका बेटा अरुण कुमार गाँव के चौराहे पर गया था। इतने में ही वहाँ उक्त भीम सिंह उर्फ भीमा, हरिचन्द्र उर्फ हरिया, नवदीन सिंह उर्फ नबी, कुलदीप सिंह उर्फ काका व उनके साथ कुछ व्यक्ति उनके बेटे को मां-बहन की गन्दी गन्दी गालियों देते हुए कहने लगे कि तुमसे कितनी बार कहा है कि यहाँ से मकान बेचकर चले जाओं। इतना कहते ही ये लोग उनके बेटे को मारने पीटने लगे।

आशा देवी ने बताया कि शोर होने पर उनका बड़ा बेटा अजय कुमार व मेरे जेठ का लड़का सन्नी कुमार उसे बचाने आये तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और वहाँ से यह कहकर चले गये कि अगर तुमने हमारी शिकायत की तो हम सबको मार देंगे।

आशा देवी ने बताया कि उक्त घटना को गाँव के काफी लोगों ने देखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह उनके बेटे को सरकारी अस्पताल, जसपुर पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज व मेडिकल हुआ तथा डाक्टर ने सिटी स्केन कराने के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में अगले दिन जाने की सलाह दी।

आशा देवी ने बताया कि दिनांक 2.11.2026 की रात्रि के लगभग 9ः30 बजे उक्त लोग जगविन्दर सिंह उर्फ बाँस, नवदीप सिंह उर्फ नबी, कुलदीप सिंह उर्फ काका, हरविन्दर सिंह उर्फ सोनू, भीम सिंह उर्फ भीमा, हरिचन्द्र उर्फ हरिया, पवनदीप कौर, मनदीप कौर निवासी कल्याणपुर, गोलू निवासी पतरामपुर एवं पाँच-सात अज्ञात व्यक्ति एकराय होकर उनके घर में लाठी-डन्डे, देशी तमंचे व लोहे की रॉड व तलवार लेकर घुस आये और उन्हें व उनके परिवार वालों को ललकारते हुए कहने लगे कि तुमने हमारा क्या बिगाड़ लिया, तुम्हें पहले भी हमने समझाया व धमकाया भी था कि राजी से गांव छोड़कर चले जाओ, पर तुम नहीं माने अब तुम्हें इसका मजा चखाता हूँ। जगविन्दर सिंह उर्फ बांस अपने साथियों से बोला के, आज इनका व इनके परिवार का किस्सा ही खतम कर देते हैं। जगविन्दर ने देशी तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी उक्त लोगों ने लोहे की रॉड व तलवारों से प्रार्थिनी के पति रमेश सिंह, पुत्र अरुण व अरुण को देखने आये रिश्तेदार अभिषेक के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

आशा देवी ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा किये गये प्राण घातक हमले से अभिषेक का दाँत टूट गया व तीनों को काफी गम्भीर चोटें आईं तथा उनके पति का कान भी कट गया और इन तीनों को मरणासन अवस्था में छोड़कर वहीं से जगविन्दर सिंह अपने साथियों के साथ यह बोलता हुआ चला गया कि मेरी उच्चाधिकरियों से काफी जान-पहचान है, किसी भी गांव वाले ने व मौहल्ले वालों ने इनका साथ दिया तो उसका भी यही अंजाम होगा।

आशा देवी ने बताया किा उक्त लोग जाते-जाते रास्ते में खड़ी मारुति स्विफ्ट कार व बलेनो कार में भी बुरी तरह से तोड़-फोड़ कर गये । उक्त घटना को आस-पास के अन्य लोगों ने भी देखा व यह सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उनके पति को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए काशीपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

आशा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 109(1), 118(2), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 324(2), 333, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles