spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : रेप का केस वापस लेने को युवक ने घर में घुसकर किया हमला, सबूतों से भरे मोबाइल छीन भागा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने एक युवक पर उसका रेप का केस वापिस लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने व सबूतों से भरे दो मोबाइल छीनकर भागने का आरोप लगाया है। आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के लगभग 2.5 महीने बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सैनिक कालोनी क्षेत्र निवासी एक युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाजार में किराये के मकान में रहती है। उसका पूर्व में अरुन कुमार निवासी काशीपुर से विवाद चल रहा है और उसका नैनीताल कोर्ट  में रेप का केस लंबित है। दिनांक 02.03.2025 की शाम के लगभग 4 बजे उक्त अरून कुमार व उसके 3 दोस्त जबरन उसके फ्लैट में घुस आये और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त अरुन कुमार ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाकर गाली-गलौज करते हुये काफी बुरी तरीके मारा-पीटा।

युवती ने आरोप लगाया कि अरुन कुमार ने उसके चेहरे पर वार किया। जिस से उसके चेहरे पर भी खुली चोटें आयी थीं। उसके बाद उसने उसके दो मोबाईल छीन लिये। उन दोनों मोबाईलों में अरुन के खिलाफ केस से संबंधित पुख्ता सबूत थे। उसके तीन दोस्तों ने उसका मंुह बन्द कर रखा था, जिससे वह किसी से मदद के लिये चिल्ला न सके। उक्त तीनो से वह बामुश्किल छूटकर फ्लैट की मम्टी की तरफ भागी और वहां से चिल्लाकर राह चलते लोगों से मदद मांगी। वहां पर एक लड़के ने उसकी आवाज सुनी और वह ऊपर फ्लैट में आया। तो उसके आने पर उक्त चारों मौके से भाग निकले।

युवती ने कहा कि उसे उक्त अरुन कुमार और उसके परिजनों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरुन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles