spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

उत्तराखंड : कई जिलों के डीएम सहित 44 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के तबादले

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : सरकार ने कई जिलों के डीएम सहित 44 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।

अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता मुख्यमंत्री आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया डीएम बनाया गया है। नैनीताल की डीएम वंदना को महानिदेश कृघि एवं उद्यान विभाग तथा नियोजन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है।

अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार को चमोली का डीएम बनाया गया है। डीएम बागेश्वर आशीष कुमार भटगाई को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है।

आईएएस दिलीप जावलकर से सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीओ यूजीवीएस रीप वापिस लिया गया है।
डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक मत्स्य वापिस लिया गया है।
चन्द्रेश यादव से सचिव पंचायती राज विभाग आयुकत खाद्य वापिस लिया गया है।
रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्याान विभाग वापिस लेकर आयुक्त खाद्य बनाया गया है।
धीराज सिंह गर्ब्याल को सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीओ यूजीवीएस रीप दिया गया है।

सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
विजय कुमार जोगदंडे से अपर सचिव राजस्व विभाग वापिस लिया गया है।
हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन बनाया गया है।

एडीएम देहरादून जयभारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है।
उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा बनाया गया है।
नगर आयुक्त रुद्रपुर नरेश चन्द्र दुर्गापाल को संयुक्त संचालक चकबंदी उत्तराखंड बनाया गया है।
नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह को डिपटी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर पौड़ी सोहन सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर नैनीताल परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर चतर सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles