spot_img
spot_img
Saturday, April 18, 2026
spot_img

उत्तराखंड : आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून (महानाद) : धामी सरकार ने 6 आईपीएस तथा एक पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।

वी मुरुगेशन को मिली अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी

अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार वी मुरुगेशन को अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पीएसी वापिस ले लिया गया है वे पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनी रहेंगी।

अरुण मोहन जोशी को प्रमोशन देते हुए अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी व एटीसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक तथा राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है।

वहीं, पीपीएस अधिकारी प्रकाश चंद को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून से एसएसपी हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles