spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

अल्मोड़ा-भवाली हाईवे में दर्दनाक हादसा, कार पर गिरा बोल्डर, मुरादाबाद निवासी कार चालक की मौत 3 घायल

मोहित गोयल/सलीम अहमद
भवाली (महानाद): उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश आफत बन कर बरस रही है। शनिवार को अल्मोड़ा-भवाली नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार पहाड़ी से गिरे एक विशालकाय बोल्डर की चपेट में आ गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य 3 लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार यानि आज दोपहर करीब 12.30 बजे कैंची से 2 किमी. आगे पाडली की ओर पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर भरभराकर सड़क पर आ गिरा। सड़क में गिरने के बाद बोल्डर ने खैरना की ओर जा रही कार संख्या- यूपी 21 सीयू-7632 को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि बोल्डर कार से टकराने के बाद नदी में जा गिरा। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना के बाद भवाली थाना व खैरना चौकी से पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पहुंचा। पुलिस ने सभी 4 घायलों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चालक जतिन दिवाकर, निवासी मुरादाबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रवीन चौधरी, अभय व अक्षय, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसएसआई प्रदीप मेहरा ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। 3 अन्य घायलों को साधारण चोटें आई है। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक प्राइवेट कार में सवार होकर चारों लोग मुरादाबाद से कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे। सभी लोगों ने कैंची धाम में दर्शन किए। जिसके बाद घूमने के लिए खैरना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles