spot_img
spot_img
Sunday, July 26, 2026
spot_img

गुंडागर्दी से परेशान धमोला, बच्चीपुर के लोगों ने की कार्रवाई की मांग

कालाढूंगी (महानाद) : एक व्यक्ति की गुंडागर्दी से परेशान होकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सभा धमोला, बच्चीपुर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों ने एसएसपी नैनीताल तथा थानाध्यक्ष कालाढूंगी को शिकायती पत्र लिखकर बताया कि अब्दुल बासिद पुत्र मौ. सफी बच्चीपुर, धमोला में निवास करता है व आए दिन लोगों को परेशान करता रहता है और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देता रहता है व उसकी लकड़ी तस्करों से मिलीभगत है, जिससे सम्पूर्ण ग्राम समाज इसकी गुंडागर्दी से आये दिन बहुत परेशान है।

उन्होंने कहा कि अब्दुल बासिद कभी भी कोई हादसा कर सकता है और झूठे मुकदमों में फंसा सकता है। उन्होंने मांग की कि इसकी गुडागर्दी को रोका जाए और इसके क्रियाकलापों की सम्पूर्ण जाँच की जाए।

पत्र देने वालों में ग्राम प्रधान धमोला रश्मि, ग्राम प्रधान विजयपुर धमोला अनीता, जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज, क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख कोटाबाग, मौ. सफी, राशिद, यूसूफ, मौ. इकबाल, विपिन, मौ. कय्यूम, गुलाम नबी, हिमांचल, माजिद, जुनैद, मौ. हारून, अजहर आदि शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles