spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

महिला तस्कर बना रही नशेड़ियों को तस्कर, दो गिरफ्तार

जसपुर (महानाद) : प्रदेश में नशे का कारोबर फलता-फूलता जा रहा है। नशा तस्कर जहां पहले युवाओं को नशेड़ी बना रहे हैं वहीं फिर उनके जरिये नशे की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाने में जुटे हैं। अब इस करोबार में महिलायें भी जोर शोर से उतरकर युवा पीढ़ी को बरबाद करने में जुटी हैं। इसी क्रम में जसपुर पुलिस ने दो युवाओं को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसआई सुरेन्द्र सिहं बिष्ट ने बताया कि वे एसआई कौशल भाकुनी, जावेद मलिक, कां. अनुज वर्मा, जमशेद अली के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वे गर्ग तिराहा होते हुए नहर वाली सड़क, नई बस्ती पहुंचे तो उन्हें सड़क के पास एक खाली प्लाट में दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो वे भागने लगे जिस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनस (23 वर्ष) पुत्र अहमद कय्यूम, निवासी नई बस्ती, नहर पार, जसपुर तथा मौ. अरमान (24 वर्ष) पुत्र बाबू हसैन निवासी स्कूल के पास, नई बस्ती जसपुर बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हम दोनों स्मैक का नशा करने के आदि हैं और अपनी नशे की लत पूरा करने के लिए नई बस्ती, जसपुर निवासी गुलनाज पत्नी नदीम की बातों में आकर स्मैक बेचने लगे। उन्होंने बताया कि पहले हम गुलनाज से स्मैक लेकर पीते थे। करीब एक महिने पहले हमें गुलनाज मिली उसने हमसे कहा कि तुम दोनों मेरी स्मैक बेचोगे तो तुम्हें एक दिन के 1000 रुपये और पीने के लिए स्मैक मिलेगी।

उन्होंने बताया कि हम दोनों गुलनाज की बातो में आ गये ओर जसपुर क्षेत्र में गुलनाज से स्मैक लेकर बेचने लगे। गुलनाज हमें स्मैक सप्लाई करती है। जिसके बाद हम स्मैक बेचकर सारे रुपये गुलनाज को दे देते हैं। कल दोपहर में गुलनाज सफेद रंग की कार से जसपुर आई थी और यहीं नहर वाली सड़क पर हम दोनों को यह स्मैक बेचने के लिए दी थी। उन्होंने बताया कि गुलनाज फोन पर डायरेक्ट कॉल कम करती है ज्यादातर व्हाट्स एप काल से बात होती है। गुलनाज ने कहा था की स्मैक बेचने के बाद फोन करके बताना और पैसे मुझे देकर और स्मैक ले लेना।

एसआई सुरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि अरमान पहले एक बार स्मैक के मुकदमें में और एक बार पॉक्सो के मुकदमें जेल जा चुका है।

पकड़े गये अनस और अरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 व 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles