spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : भाजपा को मिली 4 सीटें, कांग्रेस को 5, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने तोड़ा मिथक

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखंड में चाहें भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल गया है लेकिन उधम सिंह नगर में कांग्रेस भाजपा से आगे रही है। यहां उाम सिंह नगर की 9 सीटों में कांग्रेस को 5 तथा भाजपा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 8 सीटें जीती थीं।

बता दें कि खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6579 वोटों से हरा दिया है।

किच्छा से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ ने भाजपा के राजेश शुक्ला को 10,187 वोटों से हराया। जबकि पिछली बार राजेश शुक्ला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को यहां पटखनी दी थी।

नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा ने भाजपा के प्रेम सिंह राणा को 12,817 वोटों से हराया।

बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य को हार इस बार छूकर निकल गई। उन्होंने भाजपा के राजेश कुमार को 1611 वोटों से हराया। उनकी जीत के मार्जिन को कम करने में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा ने अहम रोल निभाया, उन्हें 20,100 वोट मिले हैं।

जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान एक बार फिर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने भाजपा के डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल को 4172 वोटों से हराया। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. यूनूस चौधरी को 9454 तो बसपा के अजय अग्रवाल को 5061 वोट मिले।

गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कांग्रेस के प्रमानंद महाजन को 1120 वोटों से हराया। इसी के साथ पांडे ने उत्तराखंड का यह मिथक तोड़ दिया कि राज्य का शिक्षा मंत्री दोबारा चुनाव नहीं जीत पाता।

रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कांग्रेस की मीना शर्मा को 20,671 वोटों से हराया। वहीं भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को 26,602 वोटों से संतोष करना पड़ा।

सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस के नवतेजपाल सिंह को 10,938 वोटों से हराया।

वहीं, काशीपुर विधानसभा सीट से 4 बार के विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा ने कांग्रेस नरेंद्र चंद को 16,335 वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी के दीपक बाली को 16,074 तथा बसपा के गगन काम्बोज को 14,332 वोट मिले। उधर येकेडी के मनोज डोबरियाल को महज 855 वोट प्राप्त हुए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles