spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : कल से 2 दिन अपने ऑफिस में नहीं बैठेंगे सीओ और थानाध्यक्ष

रुद्रपुर (महानाद) : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त थाना प्रभारियों/सीओ/एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शांति व्यवस्था बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निर्देश दिये गये कि जनपद में होने वाले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजकों से समन्वय बनाकर अपने अपने सर्किल /थानाक्षेत्रों में शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाएंगे।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा अपने कैंप कार्यालय में राम जन्म-भूमि अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 को प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सतर्क करते हुए अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुदृढ़ पुलिस प्रबंध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें निम्न दिशा निर्देश दिए गए –

– अराजक तत्वों से निपटने के लिए भारी में मात्रा पुलिस बल की तैनाती करने तथा पैरामिलिट्री फोर्स को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।

– कोई भी सीओ/थानाध्यक्ष दिनाँक 21/01/2024 से दिनांक 22/01/2024 तक अपने अपने ऑफिस पर नहीं बैठेंगे, सभी क्षेत्र में घूमेंगे।

– सभी प्रकार के जुलूस व अन्य कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी व फोटो ग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया।

– रात्रि में घना कोहरा है इसलिए रात्रि में सभी लोग रिफ्लेक्टर जैकेट आवश्यक रूप से पहनें।

– यदि कहीं पर कोई भी कानून संबंधी समस्या होती है तो तुरंत उच्चधिकारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles