spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

हजारों किमी दूर से उधम सिंह नगर पुलिस ढूंढ लाई 2 बालिकायें, 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जम्मू कश्मीर व राजस्थान के अतिरिक्त उ.प्र., हरियाणा में हजारों किमी की दूरी तय कर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से 2 अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि वार्ड नं. 8, शिवनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प ने थाना ट्रांजिट कैम्प पर अपनी बालिग व नाबालिग पुत्रियों के बिना बताये घर से कहीं चले जाने व काफी खोजबीन के पश्चात ना मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसके द्वारा पंकज निवासी भूतबंगला, रुद्रपुर व अन्य द्वारा अपने साथ ले जाने का शक जताया गया था। उक्त सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट कैम्प में धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जगत सिंह शाही के सुपुर्द की गयी ।

एसएसपी द्वारा उपरोक्त गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में टीम गठित करते हुये लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये तथा सर्विलांस व सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर उपरोक्त गुमशुदाओं की लोकेशनों को ट्रेस किया गया व संदिग्धों से पूछताछ की गयी तथा मुखबिरो को मामूर किये गये।

गुमशुदाओ की लोकेशन जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र में आने के आधार पर दिनांक 08.08.2024 को एक टीम निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व मे गैर राज्य उत्तर प्रदेश, पजांब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर रवाना किया गया तथा एक अन्य टीम को एसआई प्रदीप पन्त के नेतृत्व में गैर राज्य दिल्ली व राजस्थान रवाना किया गया। दौराने तलाश राज्य जम्मू कश्मीर में जिला अनन्तनाग थाना क्षेत्र कोजीगुंड, चौकी क्षेत्र पर बाजार में सुरागरसी पतारसी करते हुए विभिन्न ईट भट्टों में संदिग्धों की तलाश की गयी तथा वहां कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन चैक किया गया। अन्त मेंखर्जवान ब्रिक क्ले भट्टे के मजदूरों का सत्यापन करने पर वहां पर संदिग्ध विक्की मिला। जिसने गहन पूछताछ करने पर बताया कि एक युवती से शिवम ने शादी कर ली है और वर्तमान में वे राजस्थान में किसी ईंट भट्टे पर रह रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम विक्की को लेकर राजस्थान पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु थाना रामसिंह पुर जिला अनूपगढद्व, राजस्थान पुलिस के सहयोग से मुखबिर मामूर किये गये तथा एक नये बन रहे ईट भट्टे पर संदिग्धों/अभियुक्तों के होने की जानकारी प्राप्त हुयी। टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त के साथ अपहृत बालिकाओं को भी बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर मुकदमा उपरोक्त को धारा 137 (2)/87/61 (2) बीएनएस व 5/6,16/17 पोक्सो एक्ट में तरमीम कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा पुलिस टीम हेतु 1500 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. विक्की भारती पुत्र जयपाल भारती निवासी ग्राम भूड़ा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
2. पंकज पुत्र कन्हई लाल निवासी ग्राम गरीबपुरा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
3. शिवम भारती पुत्र जयपाल भारती निवासी ग्राम भूड़ा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles