spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

चेयरमैन राम मेहरोत्रा के नेतृत्व में बढ़ता उत्तराखंड प्रादेशिक कॉपरेटिव यूनियन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रादेशिक को आॉपरेटिव यूनियन आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर कुछ नई योजनाओं पर काम करने जा रही है। आज अपने काशीपुर स्थित कार्यालय में जानकारी देते हुए पीसीयू के चेयरमैन रामकृष्ण मेहरोत्रा ने बताया कि बीते रोज देहरादून में पीसीयू की बैठक में 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में पीसीयू के माध्यम से स्टेशनरी क्रय की जाएगी। गंगोत्री का गंगाजल अब उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ को ऑपरेटिव मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसमें को ऑपरेटिव सर्विसेस से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। उन्होेने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब शिक्षा निधि कोष से शिक्षा प्रशिक्षण कार्य संपादित करवाए जाएंगे। इसके साथ ही पीसीयू उत्तराखंड और पीसीयू उत्तर प्रदेश के मध्य परिसंपत्तियों एवं निधियों के विभाजन के संबंध में सहमति बन गई है। इस संबंध में जल्द ही दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसके साथ ही प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन की ओर से मासिक पत्रिका के आरएनआई रजिस्ट्रेशन को लेकर भी अध्यक्ष की ओर से औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

पीसीयू चेयरमेन ने कहा कि अब राज्य में पीसीयू धान खरीद केंद्र लगाकर धान खरीद भी करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles