spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

देहरादून में बेरोजगार युवाओं ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, ये है मांग…

UKSSSC Paper Leak: आंदोलन के बाद युवा एक बार फिर सड़क पर आ गया है। बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग करे रहे बेरोगजार युवा अपनी मांग पर अड़े है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने शुक्रवार से देहरादून में सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने एक बार फिर सीबीआई जांच को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि बॉबी पंवार ने एकता विहार स्थित धरना स्थल पर सत्याग्रह शुरू कर दिया है। बॉबी पवार ने शासन प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों और बेरोजगार युवाओं के लिए शासन-प्रशासन द्वारा अलग-अलग कानून लागू किये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पेपर लीक और भर्ती घोटाले के खिलाफ पिछले दिनों देहरादून की सड़कों पर हजारों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसकी वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। ऐसे में इस बार शासन-प्रशासन के साथ ही इंटेलिजेंस भी ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही है। बेरोजगार युवाओं के आंदोलन रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles