विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जहां कल एक छात्र ने अपने शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया था वहीं आज अज्ञात हमलावरों ने ढकिया नं. 1 के पूर्व प्रधान श्याम सिंह को गाली मारकर घायल कर दिया।
आपको बता दें कि आज सुबह के लगभग 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने ढकिया नंबर 1 के पूर्व प्रधान श्याम सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। खून से लथपथ श्याम सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर फायरिंग की से घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए।
वहीं, एसपी अभय सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई और वजह।



