spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

देहरादून : खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत

देहरादून (महानाद) : सोमवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मृतकों के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (आज) सुबह श्म्भर क्वानू गांव से एक यूटिलिटी वाहन विकासनगर की ओर जा रहा था। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम ने घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया है तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles