spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

उत्तराखंड : एक जुलाई से शुरु होगी स्कूलों की पढ़ाई

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार ने 1 जुलाई 2021 से सभी स्कूलों की पढ़ाई शुरु करने का फैसला लिया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन जेएल वर्मा ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड को पत्र लिखकर बताया हे कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम हेतु सभी निजी/सरकारी स्कूलों में 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब चूंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है इसलिए सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी व निजी विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरु की जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles