spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 23 आईएस/पीसीएस के ट्रांसफर, देखें किसे क्या मिला, क्या हटा

देहरादून (महानाद) : देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 आईएएस/पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल किया है। कई आईएएस को कई जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है तो कई को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

आईएएस ट्रांसफर –
– बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण बनाया गया है।

– बृजेश कुमार संत से उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पद लेकर उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का सचिव बनाया गया है। डीएम देहरादून सोनिका को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

– बंशीधर तिवारी को अपर सचिव सूचना तथा महानिदेशक सूचना बनाया गया है।

– आनन्द बर्द्धन से अपर मुख्य सचिव राजस्व वापिस लिया गया है।

– शैलेश बगोली से सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण वापिस लिया गया है।

– सचिन कुर्वे से सचिव खद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खाद्य आयुक्त वापिस लेकर सचिव राजस्व बनाया गया हैै।

– दीपेन्द्र कुमार चौधरी से सचिव प्रभारी राजस्व वापिस लेकर प्रभारी सचिव शहरी विकास बनाया गया है।

– रधवीर सिंह चौहान से अपर सचिव सूचना तथा महानिदेशक सूचना वापिस लिया गया है।

– सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन तथा परियोजना प्रबंधक यूईएपी/यूडीआरपी/यूडीआरपी-एडिशनल फंडिग दिया गया है।

– कर्मेन्द्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार वापिस लेकर अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, समाज कल्याण तथा आयुक्त निशक्तजन बनाया गया है।

– डॉ. मेहरबान बिष्ट से सचिव मानवाधिकार आयोग वापिस लेकर अपर सचिव राज्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।

– आनन्द श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधक यूईएपी/यूडीआरपी/यूडीआरपी-एडिशनल फंडिग वापिस लिया गया है।

– पीसीएस के ट्रांसफर –
– गिरधारी सिंह रावत से अपर सचिव युवा कल्याण, खेल, निदेशक युवा कल्याण तथा निदेशक खेल वापिस लेकर सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार बनाया गया है।

– जितेन्द्र कुमार सोनकर से अपर सचिव आपदा प्रबंधन वापिस लेकर अपर सचिव युवा कल्याण, खेल, निदेशक युवा कल्याण तथा निदेशक खेल बनाया गया है।

– प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले वापिस लिया गया है।

– चंद्र सिंह धर्मशक्तू से अपर सचिव समाज कल्याण तथा आयुक्त निशक्तजन वापिस लिया गया है।

– मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है।

– अरविंद कुमार पांडे को सचिव मानवाधिकार आयोग बनाया गया है।

– कृष्ण कुमार मिश्र को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून के पद से हटा दिया है।

– श्याम सिंह राणा से महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार वापिस लेकर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून बनाया गया है।

– डॉ. शिव कुमार बरनवाल से अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला का पद वापिस लिया गया है।

– एसडभ्एम चम्पावत मनीष बिष्ट को एसडभ्एम उधम सिंह नगर तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल पंतनगर बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles