spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

उत्तराखंड बड़ी कार्रवाई : पुलिस हेडक्वार्टर ने एक साथ 20 दरोगाओं को किया सस्पेंड

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में पुलिस महकमे से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पुलिस हेडक्वार्टर ने एक साथ 20 दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है।

एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद 20 दरोगाओं का नाम सामने आया है। पुलिस मुख्यालय ने उक्त 20 दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए ये सभी दरोगा जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे।

बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती में धांधली की बात सामने आई थी। जांच में पता चला था कि उक्त भर्ती के समय नकल करने के बाद कई दरोगाओं ने सफलता हासिल की थी। शासन के निर्देश पर मामले की जांच विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी को सौंपी गई थी। उक्त परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा कराई गई थी। जिसमें विश्वविद्यालय के भी कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles