spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

देहरादून (महानाद) : आखिरकार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के 115 दिन बाद आज 2 जुलाई को उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी।

सूत्रों के अनुसार तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिए अपने खत में कहा है कि वे जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए के तहत छह महीने की तय अवधि में चुनकर नहीं आ सकते हैं। ये एक संवैधानिक बाध्यता है। इसलिए अब पार्टी के सामने मैं अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहता और मैं अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर रहा हूं। आप मेरी जगह किसी नए नेता का चुनाव कर लिया जाए।

वहीं सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है।

उधर आलाकमान ने सतपाल महाराज को दिल्ली बुलाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles