महानाद डेस्क : जंतर मंतर पर छात्रों के पक्ष में उत्तराखंड के सिपाही शेर सिंह द्वारा नौकरी से इस्तीफा देने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। शेर सिंह पहले से ही सस्पेंड चल रहा है और उसके गैंगस्टरों से संबंध हैं।
उक्त मामले में जानकारी देते हुए आईजी कुमायूं निवेदिता कुकरेती ने बताया सिपाही शेर सिंह विगत 28 जून 2026 से पिथौरागढ़ में अपनी ड्यूटी से गायब चल रहा था, जिस कारण एसपी पिथौरागढ़ द्वारा उसे नोटिस दिया गया था, जिसका जबाव न मिलने पर 20 जुलाई 2026 को शेर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।
आईजी कुकरेती ने बताया कि शेर सिंह का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। शेर सिंह व उसका एक अन्य साथ प्रवीण वाल्मीकी जैसे कुख्यात गैंगस्टर के साथ मिलकर संगठित अपराध में लिप्त थे। उक्त गैंग भोले भाले लोगों को डरा धमाककर उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। मामले में इनके खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा दर्ज है। 15.9.2025 को शेर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कई महीने जेल में रहकर यह बेल पर बाहर आया था, उक्त मामले में भी उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही थी।
देखें आईजी कुमायूं निवेदिता कुकरेती का वीडियो –



