spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

उत्तराखंड : क्या सब कुछ ठीक नहीं? मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

देहरादून (महानाद) : आज सुबह दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। वहीं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह ने कल रात ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है।

लेकिन आज दिल्ली से देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से 4 बजे का समय मांगा है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में मुख्यंत्री के इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि यदि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत अपना इस्तीफा दे देते हैं तो जो नाम मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहे हैं उनमें अनिल बलूनी, अजय भट्ट, सतपाल महाराज, डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं।

वहीं, जब उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत सिंह से पूछा गया कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत पूरे कार्यकाल तक ुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।

उधर, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अभी रा. अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात हुई है। मुख्यमंत्री 3 बजे के आसपास प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles