spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजु सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, कुमाऊॅंनी, पंजाबी, गढ़वाली, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किये एवं महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका रावत ने उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिये किये गये संघर्ष एवं यहां की चुनैतियों की विस्तृत जानकारी दी।

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस एवं 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती को आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी क्रमशः लक्ष्मी (प्रथम), शैली (द्वितीय), साहिबा (तृतीय) को तथा राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लाभ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में जया (प्रथम), ईरम (द्वितीय) तथा नीमा (तृतीय) को पुरस्कृत किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कुमाऊॅं विश्वविद्यालय अर्न्तमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 के पदक प्राप्त खिलाड़ियों योगिता चौहान (प्रथम एवं द्वितीय), सलोनी रावत (नोर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता) को महाविद्यालय द्वारा 5100 एवं 2100 के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंगला ने किया।

इस अवसर पर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. दीपा चनियाल, प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, मीनाक्षी पन्त, कृति टण्डन, साक्षी शाह, किरन फर्त्याल, पवन कुमार, डॉ. नवनीत सिंह, चंचल कुमार, शालिनी सिंह, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles